Wednesday 7 September 2016

अगर पृथ्वी पर से सारे पेड़ काट दिए जाये तो क्या होगा?? पृथ्वी पर वायुमंडल रहेगा ????? क्या है पेड़ों की अहमियत ??


               पृथ्वी पर सभी प्राणी कार्बनडाय ऑक्साइड , मीथेन जैसी गैसों को उत्सर्जित करते हैं,  पेड़ ही है जो ऑक्सीजन छोड़ते है और कार्बनडाय ऑक्साइड ग्रहण करते है,  और ऑक्सीजन के बिना प्राणियों का जिवन असंभव है.  इसलिए पेडोंका ज्यादा मात्रा मे होना पृथ्वी पर प्रणियों के लिए बहुत अहमियत रखता है.
               हर ग्रह पर जो वायुमंडल होता है वो उस ग्रह के गुरुत्वाकर्षण पर निर्भर होता है. जितना ज्यादा गरूत्वाकर्षण उतना ज्यादा घना उस ग्रह का वायुमंडल होता है. मंगल ग्रह पर वायुमंडल है लेकिन वहा एक भी पेड़ नहीं है लेकिन उसका गुरुवाकर्षण कम है इस लिए उसका वायुमंडल कम घना है. चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण बहुत कम है तो वहा वायुमंडल नही है. तो अगर पृथ्वी पर पेड़ नहीं भी हो तब भी पृथ्वी पर वायुमंडल रहेगा.
              लेकिन पेड़ है तभी पृथ्वी पर ऑक्सीजन है तभी प्राणियों का जीवन है इस लिए पेड़ों का महत्व पृथ्वी पर बहुत ज्यादा है तो हर  इंसान ने पेड़ों को काटने बजाये जितने हो सके पेड़ लगाने चाहिए ताकि पृथ्वी पर जिवन बना रहे.

पेड़ ही जिवन है. हम जब पेड़ को काटते है तब समझ लेना की हम खुद को ही मार रहे है
किसी पेड़ को काटते वक़्त ये जरूर सोचना की अगर कुछ देर हमे ऑक्सीजन न मिले तो हमारी क्या हालात होगी हम जी नहीं पाएंगे, तो जो पेड़ हमे जीवन दे रहा है उसे ही काटकर हम खुद के लिए अच्छा काम कर रहे है या बुरा.

और जिसे भी मेरा यह पोस्ट अच्छा लगे वो कमसे कम एक पेड़ लगाके उसका अच्छी तरीके से संवर्धन करे.





5 comments: